कटनी – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश एवं उपसंचालक पशुपालन डॉ आर के सोनी के मार्गदर्शन में विकासखंड बहोरीबंद के ग्राम भटगवां में पशुपालक जागरूकता, पशु चिकित्सा एवं बाँझ निवारण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में पशुओं में प्रजनन संबंधी समस्याओं यथा गर्मी में न आने, रिपीट ब्रीडर, बांझ पशुओ की मौके पर जांच कर उपचार एवं औषधियां दी गई। साथ ही पशुओं की अन्य समस्याओं हेतु भी पशुओं का चेकअप किया गया एवं पशुपालकों को नियमित वैक्सीनेशन, डिवर्मिंग एवं कृत्रिम गर्भाधान के महत्व को बताया गया। ताकि नस्ल सुधार कर दुग्ध उत्पादन बढ़ाया जा सके।शिविर में ग्राम पंचायत सरपंच अर्चना संदीप यादव, पशु चिकित्सालय बहोरीबंद की डॉ नेहा सुरेश्वर, डॉ जय कुमार केवट, एवीएफओ एस एस पटेल एवं चंद्रशेखर वर्मन, गौसेवक शिवचरण यादव, मैत्री सोबरन लोधी, पैरावेट मधुसूदन यादव उपस्थित रहे।
विकासखंड बहोरीबंद के ग्राम भटगवां में पशुपालक जागरूकता, पशु चिकित्सा एवं बाँझ निवारण शिविर आयोजित
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42









