कटनी – हितग्राही एवं सामुदायिक योजनाओं के क्रियान्वयन में तत्परता पूर्वक कार्रवाई कर प्रगति लाया जाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जनपद पंचायत बड़वारा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री प्रभा तेकाम ने समीक्षा बैठक लेते हुए जनपद स्तरीय योजना प्रभारी अधिकारियों एवं तकनीकी अधिकारियों को दिए। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर द्वारा विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा सतत रूप से की जाती है। सुश्री तेकाम ने अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, एएओ,सहायक यंत्री और ग्राम रोजगार सहायकों को श्रमिक नियोजन में वृद्धि करने, लेबर बजट, एक बगिया मां के नाम के अंतर्गत रोपित किए गए पौधे, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शेष मानव दिवसों के भुगतान, वर्ष में जारी किए गए शून्य मस्टर रोल, न्यूनतम मानव दिवस और ई केवाईसी में न्यूनतम प्रगति वाली 15 ग्राम पंचायतों की जानकारी ली जाकर विस्तार से समीक्षा की। इसी दौरान उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के संतुष्टि पूर्ण निराकरण हेतु समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि न्यूनतम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया जाता है कि एक सप्ताह के अंदर योजनाओ में प्रगति लाएं अन्यथा की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। समीक्षा बैठक में सहायक यंत्री, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, ग्राम रोजगार सहायक एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
हितग्राही एवं सामुदायिक योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने जनपद पंचायत बड़वारा में हुई समीक्षा
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42










