जबलपुर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में उद्यमिता के गुणों का विकास करने तथा स्वरोजगार योजनाओं की मदद से उन्हें स्वयं का उद्द्योग या व्यवसाय स्थापित करने के लिये प्रेरित करने उद्देश्य से लगाए जा रहे उद्यम संस्कार शिविरों की श्रृंखला में आज बुधवार को जिले के तीन विकासखंड में छह उद्यम संस्कार शिविरों का आयोजन किया गया।
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की पहल पर आयोजित किये गये इन उद्यम संस्कार शिविरों में युवाओं को विशेषज्ञों द्वारा बाजार में उपलब्ध संभावनाओं के अनुसार इकाइयों का चयन तथा उत्पादों की मार्केटिंग पर मार्गदर्शन दिया गया। उद्यम संस्कार शिविरों के आयोजन की शुरुआत बुधवार 24 दिसम्बर से की गई थी। उद्यम संस्कार शिविर प्रत्येक बुधवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्र में लगाये जा रहे हैं। जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के महाप्रबंधक विनीत रजक के अनुसार बुधवार को जबलपुर विकासखण्ड के ग्राम पड़वार एवं डुंडी, पनागर विकासखण्ड के ग्राम मोहास एवं खजरी तथा कुंडम
विकासखण्ड के फिफरी एवं कुण्डम में लगाये गये उद्यम संस्कार शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित होकर शासन की स्व-रोजगार योजनाओं मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, भगवान बिरसा मुंडा योजना, भीमराव अंबेडकर आर्थिककल्याण योजना, टंट्यामामा आर्थिक कल्याण योजना, पीएमएफएमई योजना, पशुपालन योजनायें, मत्स्यपालन योजनायें
आदि की जानकारी प्रदान की तथा इच्छुक आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये गये।
विकास खंड बरगी के पंचायत क्लस्टर ग्राम पड़वार में आयोजित उद्यम संस्कार शिविर में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विनीत कुमार रजक, सहायक प्रबंधक श्रीमती मान्या जैन, सरपंच श्रीमती मोहिनी सराफ, सचिव रंजन झरिया, जिला अन्त्यावसायी कार्यालय से अमूल्य नोनवार और उद्यानिकी विभाग से कविता अमूले तथा बड़ी संख्या में आवेदक उपस्थित थे। उद्यम संस्कार के तहत अभी तक
जिले में कुल 70 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। इन शिविरों में अब तक 1 हजार 015 आवेदन विभिन्न योजनाओं हेतु प्राप्त किये गये हैं।
बुधवार को जिले की छह पंचायतों में उद्यम संस्कार शिविर का आयोजन हुआ. अभी तक लगाये गये 70 शिविरों में प्राप्त हुये एक हजार से अधिक आवेदन.
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42









