Home इंदौर बुधवार को जिले की छह पंचायतों में उ‌द्यम संस्कार शिविर का आयोजन...

बुधवार को जिले की छह पंचायतों में उ‌द्यम संस्कार शिविर का आयोजन हुआ. अभी तक लगाये गये 70 शिविरों में प्राप्त हुये एक हजार से अधिक आवेदन.

15
0

जबलपुर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में उद्यमिता के गुणों का विकास करने तथा स्वरोजगार योजनाओं की मदद से उन्हें स्वयं का उद्‌द्योग या व्यवसाय स्थापित करने के लिये प्रेरित करने उद्देश्य से लगाए जा रहे उद्यम संस्कार शिविरों की श्रृंखला में आज बुधवार को जिले के तीन विकासखंड में छह उद्यम संस्कार शिविरों का आयोजन किया गया।
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की पहल पर आयोजित किये गये इन उद्यम संस्कार शिविरों में युवाओं को विशेषज्ञों द्वारा बाजार में उपलब्ध संभावनाओं के अनुसार इकाइयों का चयन तथा उत्पादों की मार्केटिंग पर मार्गदर्शन दिया गया। उद्यम संस्कार शिविरों के आयोजन की शुरुआत बुधवार 24 दिसम्बर से की गई थी। उ‌द्यम संस्कार शिविर प्रत्येक बुधवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्र में लगाये जा रहे हैं। जिला उ‌द्योग एवं व्यापार केन्द्र के महाप्रबंधक विनीत रजक के अनुसार बुधवार को जबलपुर विकासखण्ड के ग्राम पड़वार एवं डुंडी, पनागर विकासखण्ड के ग्राम मोहास एवं खजरी तथा कुंडम
विकासखण्ड के फिफरी एवं कुण्डम में लगाये गये उद्यम संस्कार शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित होकर शासन की स्व-रोजगार योजनाओं मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, भगवान बिरसा मुंडा योजना, भीमराव अंबेडकर आर्थिककल्याण योजना, टंट्यामामा आर्थिक कल्याण योजना, पीएमएफएमई योजना, पशुपालन योजनायें, मत्स्यपालन योजनायें
आदि की जानकारी प्रदान की तथा इच्छुक आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये गये।
विकास खंड बरगी के पंचायत क्लस्टर ग्राम पड़वार में आयोजित उद्यम संस्कार शिविर में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विनीत कुमार रजक, सहायक प्रबंधक श्रीमती मान्या जैन, सरपंच श्रीमती मोहिनी सराफ, सचिव रंजन झरिया, जिला अन्त्यावसायी कार्यालय से अमूल्य नोनवार और उ‌द्यानिकी विभाग से कविता अमूले तथा बड़ी संख्या में आवेदक उपस्थित थे। उद्यम संस्कार के तहत अभी तक
जिले में कुल 70 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। इन शिविरों में अब तक 1 हजार 015 आवेदन विभिन्न योजनाओं हेतु प्राप्त किये गये हैं।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here