जबलपुर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चेरीताल एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तमरहाई में आज बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ अभिलाष पांडे ने माँ सरस्वती का पूजन और दीप प्रज्वलन कर स्मार्ट क्लासेस का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुये विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने कहा कि जबलपुर उत्तर विधानसभा अंतर्गत समस्त विद्यालयों को संसाधन से युक्त बनाया जाएगा तथा बच्चों को पढ़ाई लिखाई का अच्छा वातावरण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें, अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करें। डॉ पांडे ने कहा कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार की समन्वित अवधारणा को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न होकर स्वस्थ्य जीवनशैली, सेवा-भाव से ओतप्रोत आचरण, सुरक्षा के प्रति सजगता तथा संस्कारों से युक्त व्यक्तित्व निर्माण का आधार है।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती प्रतिभा भापकर, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, श्री दिलीप पटेल, प्राचार्य डी के जैन, मुकेश श्रीवास्तव, बीएसी अजय रजक, आशा यादव, मंजुला सिन्हा सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे.
चेरीताल एवं तमरहाई शाला में स्मार्ट क्लासेस का हुआ शुभारंभ.
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42









