Home इंदौर *ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत टिकरिया में ग्राम उत्सव आयोजित

*ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत टिकरिया में ग्राम उत्सव आयोजित

13
0

टिकरिया (बहोरीबंद):मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड बहोरीबंद के सेक्टर क्रमांक–4 के अंतर्गत ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के तहत ग्राम टिकरिया में मंदिर परिसर में ग्राम उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रामायण पाठ, रक्तदान जागरूकता, नशा मुक्ति एवं स्वच्छता शपथ के माध्यम से ग्रामीणों को सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक किया गया। यह आयोजन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति टिकरिया के तत्वावधान में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में रामायण मंडली द्वारा धार्मिक भजन एवं रामायण पाठ की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिससे ग्राम में भक्तिमय वातावरण बना। इस अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक *अरविंद शाह* ने 12 जनवरी से 31 जनवरी तक पखवाड़े के रूप में संचालित ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह अभियान पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। इसी क्रम में विकासखंड एवं ग्राम स्तर पर ग्राम उत्सवों का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागीय योजनाओं हेतु पात्र हितग्राही पंचायत स्तर पर अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।कार्यक्रम में नवांकुर संस्था *युवा जन सेवा समिति तेवरी* के अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक *बसंत जायसवाल* द्वारा उपस्थित युवाओं को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।  इस अवसर पर अध्यक्ष बसंत जायसवाल, सचिव *रामशरण जायसवाल* एवं सेक्टर प्रभारी *रविन्द्रनाथ झारिया* द्वारा प्रतिभाशाली युवाओं को अतिथियों के करकमलों से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन *राजकुमार हल्दकार* द्वारा किया गया। अंत में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने ग्राम विकास में सक्रिय सहभागिता की शपथ ली। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन *राजेश यादव* द्वारा किया गया।इस अवसर पर ग्राम के *राजेश यादव, राजकुमार हल्दकार, मुकेश यादव, वृंदावन पटेल, प्रहलाद कोल, पुरुषोत्तम हल्दकार, बृजकिशोर हल्दकार, प्रीतम हल्दकार*, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here