Home Uncategorized वृद्धाश्रम में आयुष विभाग द्वारा ‘होलिस्टिक वेल-बीइंग’ शिविर का आयोजन, वरिष्ठ जनों...

वृद्धाश्रम में आयुष विभाग द्वारा ‘होलिस्टिक वेल-बीइंग’ शिविर का आयोजन, वरिष्ठ जनों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श

7
0

फरवरी    संचालनालय आयुष भोपाल के निर्देशानुसार एवं सामाजिक न्याय तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के समन्वय से जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘होलिस्टिक वेल-बीइंग’ शिविरों की श्रृंखला का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में गुरुवार को श्री कृष्ण वृद्धाश्रम, दद्दा धाम में विशेष आयुर्वेद एवं होम्योपैथी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

          शिविर के अंतर्गत 22 वृद्धजनों का निःशुल्क बीपी एवं शुगर परीक्षण किया गया तथा उन्हें आयुर्वेद एवं होम्योपैथी औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

          कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना है। चिकित्सकों ने आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, नियमित दिनचर्या अपनाने, संतुलित आहार एवं योग-प्राणायाम के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

          आयुष विभाग द्वारा आयोजित यह शिविर वृद्धजनों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ, जिससे उन्हें न केवल स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हुईं बल्कि आत्मिक संतोष एवं सकारात्मक ऊर्जा का भी अनुभव हुआ।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here