फरवरी – संचालनालय आयुष भोपाल के निर्देशानुसार एवं सामाजिक न्याय तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के समन्वय से जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘होलिस्टिक वेल-बीइंग’ शिविरों की श्रृंखला का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में गुरुवार को श्री कृष्ण वृद्धाश्रम, दद्दा धाम में विशेष आयुर्वेद एवं होम्योपैथी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
शिविर के अंतर्गत 22 वृद्धजनों का निःशुल्क बीपी एवं शुगर परीक्षण किया गया तथा उन्हें आयुर्वेद एवं होम्योपैथी औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना है। चिकित्सकों ने आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, नियमित दिनचर्या अपनाने, संतुलित आहार एवं योग-प्राणायाम के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
आयुष विभाग द्वारा आयोजित यह शिविर वृद्धजनों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ, जिससे उन्हें न केवल स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हुईं बल्कि आत्मिक संतोष एवं सकारात्मक ऊर्जा का भी अनुभव हुआ।
«
Prev
1
/
42
Next
»
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन