जबलपुर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जिला अग्रणी बैंक, जबलपुर द्वारा सांस्कृतिक थिएटर, भंवरताल गार्डन में राष्ट्रव्यापी मेगा कृषि ऋण आउटरीच अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पी. के. मिश्रा, कुलपति जेएनकेवीवी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रोहित कुमार, उपमहाप्रबंधक, केंद्रीय कार्यालय मुंबई द्वारा की गई। इस अवसर पर श्री रोहित कुमार द्वारा राइस मिल एवं दाल मिल उद्योग हेतु “फूड क्लस्टर प्रोडक्ट” का विशेष शुभारंभ (लॉन्च) किया गया। मंचासीन विशिष्ट अतिथियों में श्री अविनाश कुमार, क्षेत्रीय प्रमुख, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जबलपुर; श्री अमित शर्मा, डीन, जेएनकेवीवी; तथा श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव, डीन, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 400 से अधिक कृषकों, स्वयं सहायता समूह सदस्यों एवं बैंक सखियों ने उत्साहपूर्वकसहभागिता की। इस अवसर पर 25 करोड़ रूपये से अधिक के कृषि एवं संबद्ध ऋण स्वीकृत एवं वितरित
किए गए। विशेष रूप से स्वयं सहायता समूह ऋण स्वीकृति एवं वितरण पर विशेष जोर दिया गया। श्री पी. के. मिश्रा ने वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने पर बल दिया तथा बैंकएवं विश्वविद्यालय के समन्वय को किसानों के हित में उपयोगी बताया।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने आयोजित किया "राष्ट्रव्यापी मेगा कृषि ऋण आउट रीच अभियान"
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42









