Home इंदौर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने आयोजित किया "राष्ट्रव्यापी मेगा कृषि ऋण आउट...

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने आयोजित किया "राष्ट्रव्यापी मेगा कृषि ऋण आउट रीच अभियान"

12
0

जबलपुर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जिला अग्रणी बैंक, जबलपुर द्वारा सांस्‍कृतिक थिएटर, भंवरताल गार्डन में राष्ट्रव्यापी मेगा कृषि ऋण आउटरीच अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पी. के. मिश्रा, कुलपति जेएनकेवीवी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रोहित कुमार, उपमहाप्रबंधक, केंद्रीय कार्यालय मुंबई द्वारा की गई। इस अवसर पर श्री रोहित कुमार द्वारा राइस मिल एवं दाल मिल उद्योग हेतु “फूड क्लस्टर प्रोडक्ट” का विशेष शुभारंभ (लॉन्च) किया गया। मंचासीन विशिष्ट अतिथियों में श्री अविनाश कुमार, क्षेत्रीय प्रमुख, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जबलपुर; श्री अमित शर्मा, डीन, जेएनकेवीवी; तथा श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव, डीन, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 400 से अधिक कृषकों, स्वयं सहायता समूह सदस्यों एवं बैंक सखियों ने उत्साहपूर्वकसहभागिता की। इस अवसर पर 25 करोड़ रूपये से अधिक के कृषि एवं संबद्ध ऋण स्वीकृत एवं वितरित
किए गए। विशेष रूप से स्वयं सहायता समूह ऋण स्वीकृति एवं वितरण पर विशेष जोर दिया गया। श्री पी. के. मिश्रा ने वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने पर बल दिया तथा बैंकएवं विश्वविद्यालय के समन्वय को किसानों के हित में उपयोगी बताया।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here