Home इंदौर नगर निगम स्वामित्व की दुकानों का किराया बाकी होने पर सख्त कार्यवाही...

नगर निगम स्वामित्व की दुकानों का किराया बाकी होने पर सख्त कार्यवाही बस स्टैंड की चार दुकानों में लगा ताला

13
0

कटनी  – वित्तीय वर्ष की समाप्ति के शेष दिवसों को दृष्टिगत रखते हुए निगम प्रशासन द्वारा जहां एक ओर वार्डो में विशेष शिविरों का आयोजन कर तथा अवकाश के दिनों में कार्यालय के कैश काउंटर खोलकर नागरिकों को निगम के बकाया करों को जमा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। वहीं दूसरी ओर निगम के बकाया करों को जमा करने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई।राजस्व अधिकारी नगर निगम श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम द्वारा निगम स्वामित्व की दुकानों की किराया राशि बकाया रहने पर मंगलवार प्रातः सख्त रुख अपनाते हुए बस स्टैंड की चार दुकानदारों के प्रतिष्ठानों पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई। उक्त चारों दुकानदारों को पूर्व में भी बकाया किराया राशि निगम कोष में जमा करने हेतु कई बार सूचित किया गया था।

दुकान क्रमांक 5, 30, 35 एवं 41 पर हुई कार्यवाही

राजस्व अधिकारी श्री पाठक ने बताया कि बस स्टैंड की दुकान क्रमांक 5 के आवंटी  पर अप्रेल 2023 से 12 हजार 63 रूपये, दुकान क्रमांक 30 के आबंटी पर 21 हजार 847 रूपये, दुकान क्रमांक 35 के आबंटी पर 47 हजार 850 रूपये तथा दंकान क्रमांक 41 के आवंटी पर 21 हजार 650 रूपये का दुकान किराया शेष था। संबंधित दुकानदारों को पूर्व में भी बकाया किराया जमा करने के लिए पर्याप्त अवसर दिए गए, किंतु निर्धारित समयावधि में भुगतान न किये जाने के कारण निगम प्रशासन को यह कठोर कदम उठाना पड़ा। हालाकि कार्यवाही के पश्चात दुकान क्रमांक 35 के आवंटी को छोड़कर शेष तीन अन्य दुकानदारों द्वारा बकाया किराया राशि जमा करनें पर नियमानुसार दुकानों का ताला खोलनें की कार्यवाही भी की गई।नगर निगम प्रशासन द्वारा निगम स्वामित्व के समस्त दुकानदारों से अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से निगम स्वामित्व की दुकानों का बकाया किराया समय से निगम कोष में जमा कर संभावित अप्रिय स्थिति से बचें तथा नगर विकास में सहयोग प्रदान करें।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here