कटनी – जनगणना 2027 को दो चरणों में कार्य संपादित होगा। इसमें मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तथा जनसंख्या की गणना हेतु कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री आशीष तिवारी ने जिले के लिए जनगणना अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है।
कलेक्टर श्री तिवारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जनगणना 2027 के लिए कलेक्टर प्रमुख जनगणना अधिकारी होंगे। जबकि अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्रा को जिला जनगणना अधिकारी और जिला योजना अधिकारी विंकी सिंह मारे उइके को अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार एसडीएम विजयराघवगढ़ विवेक गुप्ता को अनुविभागीय जनगणना अधिकारी , एसडीएम प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को अनुविभागीय जनगणना अधिकारी कटनी एवं एसडीएम बहोरीबंद राकेश चौरसियो को अनुविभागीय जनगणना अधिकारी बहोरीबंद में और एसडीएम ढीमरखेड़ा निधि सिंह गोहल को अनुविभागीय जनगणना अधिकारी ढीमरखेड़ा बनाया गया है। इसके अतिरिक्त तहसीलदार कटनी नगर आशीष अग्रवाल को चार्ज जनगणना अधिकारी कटनी नगर, तहसीलदार कटनी ग्रामीण अजीत तिवारी को चार्ज जनगणना अधिकारी ग्रामीण तहसीलदार बहोरीबंद नेहा जैन को चार्ज जनगणना अधिकारी बहोरीबंद, तहसीलदार विजयराघगढ़ मनीष शुक्ला को चार्ज जनगणना अधिकारी विजयराघवगढ़, तहसीलदार ढीमरखेड़ा श्रीमती आकांक्षा चौरसिया को चार्ज जनगणना अधिकारी ढीमरखेड़ा, तहसीलदार बरही श्री आदित्य प्रकाश द्विवेदी को चार्ज जनगणना अधिकारी बरही, नायब तहसीलदार बड़वारा श्री ऋषि गौतम को चार्ज जनगणना अधिकारी बड़वारा, तहसीलदार रीठी श्री संदीप सिंह को चार्ज जनगणना अधिकारी रीठी, तहसीलदार स्लीमनाबाद सुश्री सारिका रावत को चार्ज जनगणना अधिकारी स्लीमनाबाद, नायब तहसीलदार बड़वारा सुश्री अनुराधा सिंह को अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी बड़वारा, नायब तहसीलदार कटनी सुश्री अवंतिका तिवारी को अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी कटनी, नायब तहसीदार कटनी श्री अतुलेश सिंह को अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी कटनी, नायब तहसीलदार बहोरीबंद श्री राजकुमार नामदेव को अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी बहोरीबंद, नायब तहसीलदार विजयराघवगढ़ श्री राजेन्द्र श्रीवास्तव को अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी विजयराघवगढ़, नायब तहसीलदार ढीमरखेड़ा श्री नितिन कुमार पटेल को अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी ढीमरखेड़ा, नायब तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव को अतिरिक्त








