Home इंदौर आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम: भगवान बिरसा मुण्डा योजना से पूजा गोंटिया...

आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम: भगवान बिरसा मुण्डा योजना से पूजा गोंटिया बनीं स्वरोजगार की प्रेरक मिसाल

11
0

कटनी   जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित भगवान बिरसा मुण्डा आर्थिक कल्याण योजना जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना लगातार यह साबित कर रही है कि यदि सही मार्गदर्शन और समय पर वित्तीय सहायता मिले, तो ग्रामीण एवं आदिवासी परिवार भी आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

          इसी योजना के अंतर्गत पुरैनी, कुठला थाना क्षेत्र निवासी श्रीमती पूजा गोंटिया को स्वरोजगार के लिए मंगलवार को कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा बोलेरो वाहन की चाबी सौंपी गई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विमल चौरसिया ने जानकारी दी कि बोलेरो वाहन क्रय हेतु 11 लाख रुपये का ऋण भारतीय स्टेट बैंक कटनी शाखा द्वारा प्रदान किया गया है। शासन द्वारा इस ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी दिया जा रहा है, जिससे उनकी मासिक किस्तों का भार काफी कम हो गया है।

          ऋण सहायता मिलने के बाद श्रीमती पूजा गोंटिया ने बोलेरो वाहन के माध्यम से परिवहन व्यवसाय प्रारंभ किया है। इससे उन्हें नियमित आय का स्थायी साधन मिला है और परिवार की आर्थिक स्थिति में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। आज वे आत्मविश्वास के साथ अपना व्यवसाय संचालित कर रही हैं तथा अपने जैसी अन्य जरूरतमंद महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

          श्रीमती पूजा गोंटिया बताती हैं कि पहले सीमित संसाधनों के कारण आगे बढ़ना कठिन लग रहा था, लेकिन शासन की इस योजना और बैंक सहयोग से उनका सपना साकार हो पाया। अब वे अपने बच्चों की शिक्षा, परिवार की आवश्यकताओं और भविष्य की योजनाओं को सहजता से पूरा कर पा रही हैं।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here