कटनी – नगर निगम कटनी के अतिक्रमण विभाग द्वारा शहर की सुचारू आवागमन व्यवस्था हेतु अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही के साथ ही अवैध निर्माण एवं बिना सक्षम अनुमति निर्माण कार्यो के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को उपनगरीय क्षेत्र के शिवाजी वार्ड स्थित बजरंग कॉलोनी क्षेत्र में बिना सक्षम अनुमति की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण दल ने स्थल से निर्मित संरचनाओं को हटाने की कार्यवाही की।निगम के क्षेत्रीय उपयंत्री जे.पी.बघेल एवं अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने बताया कि बजरंग कालोनी में अवैध प्लाटिंग की सूचना मिलने पर निगम की कॉलोनी सेल एवं अतिक्रमण टीम के संयुक्त निरीक्षण के दौरान किसी अमित साहू नामक व्यक्ति द्वारा बिना किसी विधिसम्मत स्वीकृतियाँ प्राप्त किये निर्धारित नियमों के विपरीत कालोनी का निर्माण कराया जाना पाया गया। जिस पर संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना अनुमति निर्मित की गई संरचना लगभग 150 मीटर रोड को जेसीबी मशीन से अलग करने की कार्यवाही की गई। क्षेत्रीय उपयंत्री जे.पी.सिंह बघेल ने बताया कि उक्त स्थल पर पूर्व में शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित को नोटिस जारी करते हुए निगम कार्यालय से सक्षम अनुमति प्राप्त करने के पश्चात ही नियमानुसार निर्माण कार्य करने हेतु निर्देशित करने के बाद भी संबंधित द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर यह कार्यवाही प्रस्तावित की जाकर विधि अनुरूप कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध कॉलोनियों एवं नियम विरुद्ध निर्माण कार्यों पर सख्ती जारी रहेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के निर्माण अथवा भू-विकास कार्य से पूर्व आवश्यक अनुमतियाँ अवश्य प्राप्त करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
निगम का अतिक्रमण अमला सक्रिय, बजरंग कॉलोनी में अवैध कॉलोनी की हटाई गई संरचना स्थाई, अस्थाई अतिक्रमण सहित बिना सक्षम अनुमति के अनाधिकृत निर्माण कार्यो में रोजाना की जा रही कार्यवाही
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42










