कटनी – संकल्प से समाधान अभियान के द्वितीय चरण के तहत नगर निगम सीमा क्षेत्र के विभिन्न वार्डो हेतु 16 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक जोनवार विशेष शिविरों का आयोजन करते हुए जरूरतमंद एवं पात्र हितग्राहियों को शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया जायेगा।
इन तिथियों मे आयोजित होंगे शिविर
संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत 31 मार्च तक आयोजित किये जाने वाले शिविरों की श्रृंखला मे आगामी 23 फरवरी को वार्ड क्रमांक 6 से वार्ड क्रमांक 12 तक के नागरिकों की लिए जोन क्रमांक 2 विश्वनाथ बाल मंदिर जालपा देवी वार्ड में शिविर आयोजित किया जाएगा। वहीं 27 फरवरी को वार्ड क्रमांक 13 से 21 तक एवं वार्ड क्रमांक 35 हेतु जोन क्रमांक खिरहनी सामुदायिक भवन, 02 मार्च को वार्ड क्रमांक 22 से 29 हेतु जोन क्रमांक 4 टी.सी.बजान स्कूल सुभाष चौक में शिविर का आयोजन किया जाएगा इसी प्रकार 9 मार्च को वार्ड क्रमांक 30 से 34 तक एवं वार्ड क्रमांक 37 हेतु जोन क्रमांक 5 खेरमाई सामुदायिक भवन लखेरा एवं 16 मार्च को वार्ड क्रमांक 38 से 45 तक के लिए जोन क्रमांक 6 उप कार्यालय माधव नगर मंे शिविर का आयोजन किया जायेगा। प्रत्येक शिविर हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किये जाकर अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आवेदनों का निराकरण को पोर्टल पर क्लस्टर या जोन लेवल के नोडल अधिकारी के द्वारा दर्ज किया जाएगा।









