Home इंदौर जिले की सभी शालाओं में पानी की टंकियों की सफाई का कार्य...

जिले की सभी शालाओं में पानी की टंकियों की सफाई का कार्य पूर्ण सफाई की तारीख भी अंकित की गई

9
0

जबलपुर, स्‍कूलों में अध्‍ययनरत छात्र-छात्राओं को शुद्ध पेयजल की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने जिले में स्थित सभी शालाओं में पानी की टंकियों की साफ-सफाई का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। ज्ञात हो कि कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिले में स्थित शालाओं की पेयजल टंकियों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये थे। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्‍याम सोनी के मुताबिक शालाओं की पानी की टंकी की सफाई के बाद सफाई की तारीख भी अंकित कर दी गई है। विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं विकासखंड स्‍त्रोत समन्‍वयकों से इस आशय के प्रमाण पत्र प्राप्‍त कर लिये गये हैं कि उनके क्षेत्र की सभी शालाओं में पानी की टंकियों की साफ सफाई का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। श्री सोनी ने बताया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं विकासखंड स्‍त्रोत समन्‍वयकों को स्‍कूलों की पानी की टंकियों की नियमित
साफ सफाई के निर्देश भी दिये गये हैं।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here