जबलपुर, स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने जिले में स्थित सभी शालाओं में पानी की टंकियों की साफ-सफाई का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। ज्ञात हो कि कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिले में स्थित शालाओं की पेयजल टंकियों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये थे। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी के मुताबिक शालाओं की पानी की टंकी की सफाई के बाद सफाई की तारीख भी अंकित कर दी गई है। विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों से इस आशय के प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिये गये हैं कि उनके क्षेत्र की सभी शालाओं में पानी की टंकियों की साफ सफाई का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। श्री सोनी ने बताया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों को स्कूलों की पानी की टंकियों की नियमित
साफ सफाई के निर्देश भी दिये गये हैं।
जिले की सभी शालाओं में पानी की टंकियों की सफाई का कार्य पूर्ण सफाई की तारीख भी अंकित की गई
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42












