Home इंदौर कृत्रिम अंगों के वितरण हेतु जबलपुर में 25 फरवरी को लगेगा दिव्‍यांगजनो...

कृत्रिम अंगों के वितरण हेतु जबलपुर में 25 फरवरी को लगेगा दिव्‍यांगजनो एवं वरिष्‍ठजनों का परीक्षण शिविर

8
0

जबलपुर, भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजनांतर्गत दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों को सहायक उपकरणों के निःशुल्क वितरण हेतु जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किये जा रहे परीक्षण शिविरों के क्रम में बुधवार 25 फरवरी को जबलपुर में घमापुर स्थित जिला दिव्‍यांग पुनर्वास केन्‍द्र में शिविर लगाया जायेगा। प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय आशीष दीक्षित ने बताया कि कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार लगाये जा रहे शिविरों में गुरूवार 26 फरवरी को मंगल भवन पनागर में, शुक्रवार 27 फरवरी
को तहसील कार्यालय के समीप सामुदायिक भवन शहपुरा में, शनिवार 28 फरवरी को ग्राम पंचायत बरगी में तथा सोमवार 2 मार्च को गीता भवन घंटाघर जबलपुर में शिविर का आयोजन किया जायेगा। प्रभारी संयुक्‍त संचालक के अनुसार इन शिविरों में पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण केंद्र (एलिम्को) के विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण किया जायेगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों से अधिक से अधिक संख्या में आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर
इनका लाभ उठाने का आग्रह किया है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here