जबलपुर, भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजनांतर्गत दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों को सहायक उपकरणों के निःशुल्क वितरण हेतु जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किये जा रहे परीक्षण शिविरों के क्रम में बुधवार 25 फरवरी को जबलपुर में घमापुर स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में शिविर लगाया जायेगा। प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय आशीष दीक्षित ने बताया कि कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार लगाये जा रहे शिविरों में गुरूवार 26 फरवरी को मंगल भवन पनागर में, शुक्रवार 27 फरवरी
को तहसील कार्यालय के समीप सामुदायिक भवन शहपुरा में, शनिवार 28 फरवरी को ग्राम पंचायत बरगी में तथा सोमवार 2 मार्च को गीता भवन घंटाघर जबलपुर में शिविर का आयोजन किया जायेगा। प्रभारी संयुक्त संचालक के अनुसार इन शिविरों में पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण केंद्र (एलिम्को) के विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण किया जायेगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों से अधिक से अधिक संख्या में आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर
इनका लाभ उठाने का आग्रह किया है।
कृत्रिम अंगों के वितरण हेतु जबलपुर में 25 फरवरी को लगेगा दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठजनों का परीक्षण शिविर
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42











