Home इंदौर कृषि विज्ञान केन्द्र पिपरौंध में दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेला शुरू ...

कृषि विज्ञान केन्द्र पिपरौंध में दो दिवसीय कृषि विज्ञान मेला शुरू किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी मिलेट उत्‍पादों के व्‍यंजनों को लोगों ने सराहा

10
0

कटनी  – कृषि विज्ञान केन्द्र पिपरौंध में सोमवार 23 फरवरी से 2 दिवसीय जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, जिला पंचायत सदस्य अजय गोटिया, जनपद पंचायत कटनी कृषि स्‍थाई समिति के सभापति श्रीलाल हल्‍दकार और पर्यावरणविद एवं मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। कार्यक्रम में कृषि अभियांत्रिकीय विभाग द्वारा कृषि के उन्‍नत यंत्रों हॉर्वेस्‍टर, हैप्‍पी सीडर, सुपर सीडर, कम्‍बाईनर, ट्रेक्‍टर, स्‍प्रेयर, स्‍ट्रा रीपर आदि का प्रदर्शन भी किया गया। मेले में ईफको द्वारा ड्रोन, नैनो उर्वरकों का प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा उन्नत कृषि तकनीको एवं आगामी फसलो की तैयारियों से सम्बंधित जानकारियां प्रदान की गयी। विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओ की जानकारी देते हुए मृदा स्वाथ्य के बारे विस्तृत चर्चा की गई एवं नरवाई प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए बायो डीकम्पोजर के उपयोग एवं इसके लाभों से अवगत कराया गया, साथ ही कस्टम हायरिंग सेंटर, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं अन्य कृषि यंत्रो से संबंधित जानकारी दी गयी। अन्य विभागों से उपस्थित अधिकारियो द्वारा भी अपने विभागों में संचालित योजनाओ की जानकारी कृषकों को दी गयी।

श्री अन्‍न के स्‍टॉल में उमड़ी भीड़

          मेला स्‍थल में मानव जीवन विकास समिति द्वारा श्री अन्‍न के बनाये लजीज व्‍यंजन और जायकों के लोग मुरीद हो गये। इस स्‍टॉल में जायकों के शौकीनों की भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने महुआ की पूड़ी, कोदो की खीर, कोदो का पुलाव, दही, धनिया-टमाटर की चटनी, रागी के आटे के हलवे के स्‍वाद का लुत्‍फ लिया। साथ ही सेल्‍फी प्‍वाइंट पर सेल्‍फी भी खींची।कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा कोदो, कुटकी एवं अन्‍य मिलेट के उत्‍पादों के स्‍टॉल लगाये गये। उद्यानिकी विभाग द्वारा जैविक बैंगन, धनिया पत्‍ती, मूली, हल्‍दी, सेम, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गुड़ के गुलगुले, मुनगा के पराठे, मुनगा की पूरी, मुनगा के भजिये, सोया बर्फी, तिल-मूंगफली के लड्डू, मोटे आनाज जैसे बाजरा, ज्वार, रागी, रामदाना, कोदो, जो, मक्का की प्रदर्शनी लगाई गई। इसी प्रकार मध्य‍प्रदेश राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन द्वारा रागी, कोदो, कुटकी, करहोना धान, काला गेंहू, मकई, मूंग, ओम शांति स्व-सहायता समूह द्वारा हैण्डलूम स्वदेशी खादी वस्त्र, मानव जीवन विकास समिति जैव संसाधन केंद्र द्वारा आग्‍नयास्‍त्र, हींगास्‍त्र, ब्रम्‍हास्‍त्र, नीमास्त्र्, फूल वर्धक टॉनिक की प्रदर्शनी लगाई गई।  इसी प्रकार मत्स्‍य, पशुपालन, कृषि विज्ञान केन्‍द्र, ईफको, अपना स्‍वदेशी वस्‍त्र कटनी, सहकारी एवं राष्‍ट्रीयकृत बैंक, एग्रीकल्‍चर इंश्‍योरेंश कंपनी, हिदुस्‍तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड, परयान एलाईंस प्रा.लिमिटेड, रोटोमैग, अजय फूड्स कटनी, बजाज सेल्‍स कटनी, सांची कटनी, राशि सीडस, बॉयर क्रॉप साईंस, दयाल सीड्स, दिगंबर इंडस्‍ट्रीज प्रा.लिमिटेड (सूर्या चाय जबलपुर) द्वारा स्‍टॉल लगाये गये।

          कार्यक्रम में कृषि विभाग की उपसंचालक कृषि अरूणिमा सेन आयंगर, सहायक संचालक डॉ.आर.एन.पटेल, सुश्री रजनी चौहान, श्री मनीष मिश्रा, पूनम समदरिया एवं श्रीमति उर्मिला धुर्वे, समस्‍त वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी, समस्‍त कृषि विस्‍तार अधिकारी एवं अन्‍य विभागीय अमला तथा कृषि विज्ञान केन्‍द्र पिपरौंध से कृषि वैज्ञानिक डॉ. ऐ.के.तोमर, डॉ. आर.के.मिश्रा, डॉ. आर.पी.बेन, डॉ. श्रीमति शशि गौर, डॉ. अर्पिता श्रीवास्‍तव, डॉ. संदीप चंन्‍द्रवंशी उपस्थित रहे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here