Home इंदौर 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध...

14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में दी न्यू इंडिया, ओरिएंटल, चोला मण्डलम, टाटा ए0आई0जी0 एवं एच.डी.एफ.सी. एवं बजाज ऐलियांज, इंश्योरेंस, बीमा कंपनी के अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण एवं क्लेमेंट अधिवक्तागण के साथ आयोजित हुई बैठक

9
0

कटनी – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी के मार्गदर्शन 14 मार्च  को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज 23 को जिला न्यायालय कटनीके कॉफेंस हॉल में समय दोपहर 02ः00 बजे से संजय कुमार गुप्ता द्वितीय जिलान्यायाधीश की अध्यक्षता में का बैठकआयोजन किया गया।उक्त मीटिंग में ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से श्री एल0डी0 चन्दवानी, चोला मण्डलम इंश्सोरेंस कंपनी से श्री प्रीतम धाकड, टाटा ए.आई.जी. इंश्सोरेंस कंपनी से श्री रोहित राय,  एच.डी.एफ.सी. इंश्सोरेंस कंपनी से प्रियांशी त्रिपाठी एवं बजाज ऐलियांज इंश्सोरेंस कंपनी से श्री पवन प्रजापति, सभी बीमा कंपनियों के अधिकारीगण व्ही0सी0 के माध्यम से उपस्थित रहें, एवं बीमा कंपनी के अधिवक्तागण एवं क्लेमेंट अधिवक्तागण उपस्थित रहे। श्रीमान संजय कुमार गुप्ता जिला न्यायाधीश महोदय के द्वारा बीमा कंपनी के अधिकारियों से वन टू वन चर्चा की गयी एवं न्यायालय में लंबित मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणोें के अधिक से अधिक निराकरण कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, एवं बीमा कंपनी के अधिकारीगण द्वारा अधिक से अधिक संख्या में क्लेम प्रकरणों के निराकरण कराये जाने का अश्वासन दिया।सुमित शर्मा व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी एवं श्री हर्षित बिसने जिला विधिक सहायता अधिकारी के द्वारा आमजनपक्षकारों से अपील की है कि न्यायालय में लंबित समस्त राजनीमा योग्य प्रकरणों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए लोक अदालत का लाभ उठाएं ।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here