Home इंदौर होली के बाद मदनमहल पहाड़ी से हटाये जाएंगे अतिक्रमण. सर्वोच्च न्यायालय...

होली के बाद मदनमहल पहाड़ी से हटाये जाएंगे अतिक्रमण. सर्वोच्च न्यायालय ने दिये मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश का पालन करने के निर्देश.

10
0

जबलपुर,माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के हाल ही में दिये गये निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा होली के त्यौहार के बाद मदन महल की पहाड़ी से अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ की जायेगी। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुये बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने मदनमहल पहाड़ी के अतिक्रमणों हटाने की कार्यवाही के विरोध में शांति बाई शर्मा एवं अन्य द्वारा दायर की गई याचिका पर 24 फरवरी को सुनवाई करते हुये राज्य शासन को माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मदन महल पहाड़ी को अतिक्रमण मुक्त करने के आदेश का शीघ्र अनुपालन करने के निर्देश दिये हैं। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अतिक्रमण हटाने की गई कार्यवाही का मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के
साथ-साथ पालन प्रतिवेदन समय-समय पर सर्वोच्च न्यायालय में भी प्रस्तुत करने के निर्देश शासन को
दिये हैं।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here