Home इंदौर उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप फूड और रिटेल सेक्टर में प्रशिक्षण को...

उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप फूड और रिटेल सेक्टर में प्रशिक्षण को दें बढ़ावा- कलेक्टर श्री सिंह. जिला स्तरीय स्किल कमेटी की बैठक संपन्न.

9
0

जबलपुर,जिला स्तरीय स्किल कमेटी की आज शुक्रवार को सम्पन्न हुई बैठक में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जिले में फूड और रिटेल सेक्टर से सबंधित ट्रेड्स को बढ़ावा देने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में संचालित आईटीआई के ट्रेड्स, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, गेस्ट लेक्चरर्स की उपलब्धता, उद्योगों के सहयोग, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, प्लेसमेंट, युवा संगम, उद्योगों से एमओयू आदि बिंदुओं पर विस्तार से
समीक्षा भी की। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित की गई इस बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ से हिमांशु खरे, लघु उद्योग भारती से गौरव अग्रवाल, संयुक्त संचालक कौशल विकास बी एस पनिका, जिला व्यापार एवं उद्योग के महाप्रबंधक विनीत रजक, प्राचार्य आईटीआई अर्पित शुक्ला एवं विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले में फूड प्रोसेसिंग से संबंधित ट्रेड एवं रिटेल सेक्टर के व्यवसायों को बढ़ाया जाए, ताकि उद्योगों की मांग एवं रोजगार के नए अवसरों के अनुरूप प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर करने पर बल देते हुये कहा कि गुणवत्ता के साथ-साथ प्रायोगिक ज्ञान पर विशेष ध्यान दिया जाये तथा उद्योगों की आवश्यकताओं केअनुरूप प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में आईटीआई में उद्योगों से विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित करने के निर्देश भी दिये, ताकि विद्यार्थियों को वास्तविक उद्योग अनुभव प्राप्त हो। बैठक में मौजूद उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने आईटीआई में गेस्ट लेक्चरर्स बढ़ाने में सहयोग का आश्वासन दिया।

जिला स्तरीय स्किल कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में लक्ष्य बढ़ाने हेतु सभी
विभागों से सहयोग लेने पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक उद्योग
प्रतिष्ठानों से संपर्क कर ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं को योजना में संलग्न करने के लिए तेजी से कार्य
किया जाए।
कलेक्टर ने युवा संगम में रोजगार प्राप्त कर चुके युवाओं का डेटा तथा उनकी नौकरी में निरंतरता का
डेटा तैयार करने के निर्देश भी बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि इसकी निरंतर ट्रैकिंग अनिवार्य होगी।

प्लेसमेंट एवं उद्योगों से एमओयू पर जोर :-

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने आईटीआई के विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों में
प्लेसमेंट दिलाये जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय आईटीआई उद्योगों से एमओयू
करें, विद्यार्थियों को उद्योगों का भ्रमण कराया जाए ताकि इंडस्ट्री के कार्यकलापों से वे अवगत हो सकें।
बैठक में प्राचार्य आईटीआई अर्पित शुक्ला ने पीपीटी के माध्यम से जिले की आईटीआई की स्थिति,
उपलब्ध ट्रेड्स, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा उद्योगों से सहयोग पर जानकारी प्रस्तुत की।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here