Home इंदौर मुख्यमंत्री डॉ यादव का डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ यादव का डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत

9
0

जबलपुर,

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज शाम डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव कटनी जिले के बरही नगर से हेलीकॉप्टर द्वारा शाम लगभग 6.25 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुँचे थे। उनके साथ प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह भी थे। डुमना विमानतल पर मुख्यमंत्री का स्वागत लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, विधायक डॉ अभिलाष पांडे, श्री संतोष वरकड़े, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, जिला अध्यक्ष ग्रामीण श्री राजकुमार पटेल ने किया। डुमना विमानतल पर मुख्यमंत्री की आगवानी कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव डुमना विमानतल पर करीब दस
मिनट रुकने के बाद वायुयान द्वारा भोपाल रवाना हुये।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here