जबलपुर,
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुपालन में, प्रदेश में साक्षरता दर में वृद्धि करने के उद्देश्य से संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिले में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक परीक्षा का गरिमामय आयोजन किया गया। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक गहलोत के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस परीक्षा हेतु जिले की 2 हजार 273 शासकीय शालाओं को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस महा-अभियान के तहत जिले के
लगभग 35 हजार से अधिक नवसाक्षरों ने अत्यंत उत्साह के साथ परीक्षा में सहभागिता की। उल्लेखनीय है कि जिले में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असाक्षरों को साक्षर करने हेतु सामाजिक चेतना केंद्रों के माध्यम से 4 हजार से अधिक अक्षर साथी स्वैच्छिक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं । परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का स्वागत तिलक वंदन एवं पुष्प मालाओं से कर उनका उत्साहवर्धन किया गया । शिक्षा के प्रति इस जज्बे में सिहोरा विकासखंड की 85 वर्षीय श्रीमती शिमला बाई एवं 66 वर्षीय श्री संतोष कुमार कोरी ने सर्वाधिक उम्रदराज परीक्षार्थी के रूप में सम्मिलित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज
कराई । परीक्षा के सफल एवं पारदर्शी संचालन हेतु जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्रीमती अंजनी सेलेट, जिला सह समन्वयक श्री दीपक पटैल एवं श्री रामशंकर शुक्ला द्वारा करिया पाथर, कन्या शाला घमापुर, शासकीय हाईस्कूल द्वाराकानगर, फूटाताल, ललपुर तथा ग्वारीघाट एवं रामपुर जैसे विभिन्न केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया । इसके अतिरिक्त समस्त संकुल सह समन्वयकों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा
व्यवस्थाओं की निगरानी की गई । यह संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक निर्बाध रूप से संचालित हुई।
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम: जिले में 35 हजार से अधिक नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता परीक्षा
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42










