Home इंदौर निगमायुक्त ने अधिकारियों की टीम के साथ एक दर्जन से अधिक स्थलों...

निगमायुक्त ने अधिकारियों की टीम के साथ एक दर्जन से अधिक स्थलों का किया सामूहिक परीक्षण निगम की संपत्तियों का रिनोवेशन करवा के आय के स्रोत बढ़ाने की दिशा में करें आवश्यक कार्यवाही – निगमायुक्त दीनदयाल रसोई घर की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के साथ ही बरगवां स्कूल के जर्जर भवन को हटाने अधिकारियों को दिए निर्देश

20
0

कटनी  नगर निगम स्वामित्व की पुरानी संपत्तियों एवं बाजारों का रिनोवेशन कर उन्हें आधुनिक स्वरूप प्रदान करते हुए निगम की आय के स्रोतों में वृद्धि करने के उद्देश्य से निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने शुक्रवार प्रातः अधिकारियों एवं वास्तुकार की टीम के साथ नगर के एक दर्जन से अधिक स्थलों का सामूहिक निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का आकलन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।निरीक्षण के दौरान प्रभारी कार्यपालन यंत्री असित खरे, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, सुनील सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित संबंधित शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

बाजार क्षेत्रों की संपत्तियों के रेनोवेशन पर जोर

निगम की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दृष्टि से निगमायुक्त ने बस स्टैंड स्थित दुकानों, ऑडिटोरियम के पीछे हरिजन बस्ती क्षेत्र, गोल बाजार, बिलैया तलैया सब्जी मंडी तथा बरगवां एलआईसी कार्यालय के समीप स्थित सुधार न्यास मार्केट का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान संपत्तियों की वर्तमान स्थिति का परीक्षण करते हुए आवश्यक मरम्मत, संरचनात्मक सुधार एवं विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए, ताकि इन संपत्तियों का व्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित कर राजस्व वृद्धि की दिशा में ठोस कार्यवाही की जा सके।

दीनदयाल रसोई घर का निरीक्षण

निगमायुक्त ने बस स्टैंड स्थित दीन दयाल रसोई घर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रतिदिन लाभान्वित होने वाले नागरिकों की संख्या, निर्धारित शुल्क, बैठक व्यवस्था एवं संचालन प्रणाली की जानकारी ली।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वच्छता, पेयजल की शुद्धता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। रसोई परिसर में नियमित साफ-सफाई एवं गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए गए।

बरगवां स्कूल के जर्जर भवन को हटाने के निर्देश

मदन मोहन चौबे वार्ड स्थित बरगवां स्कूल के निरीक्षण के दौरान शाला स्टाफ से चर्चा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जर्जर भवन को तत्काल हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, पठन-पाठन की बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने हेतु शाला भवन की आवश्यक मरम्मत एवं संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण के निर्देश सहायक यंत्री को दिए गए।

स्वच्छताआवागमन एवं पर्यटन विकास पर फोकस

डन कॉलोनी के सामने स्थित बरगवां खदान क्षेत्र का निरीक्षण कर उक्त स्थल के सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत विकास कार्यों के माध्यम से संभावित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इसी क्रम में माधवनगर गेट क्षेत्र का निरीक्षण कर सुगम आवागमन सुनिश्चित करने, सड़क किनारे जमी धूल को नियंत्रित करने तथा मुख्य मार्गों के दोनों ओर नियमित अपशिष्ट सफाई कराने के निर्देश दिए गए। निगमायुक्त ने कहा कि नगर की आय वृद्धि, स्वच्छता सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को समन्वित रूप से आगे बढ़ाते हुए नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम प्रशासन की प्राथमिकता है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here