जबलपुर,
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को जबलपुर के दादा ईश्वरदास रोहाणी खेल परिसर, रांझी मैदान में अस्मिता लीग का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर मेरा युवा भारत एवं खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। इसमें जबलपुर की लगभग 200 महिला खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के तहत तीन आयु वर्ग जिसमें अंडर 13, 13-18 और 18 से अधिक में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ के साथ-साथ म्यूजिकल चेयर, नींबू रेस और बलून रेस जैसी मजेदार प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। तीनों वर्गों के विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती मधुमीता हाजरा, डॉ. नीरज केशरवानी, खेलो इंडिया बॉक्सिंग कोच नुपूर पाण्डेय, एथलेटिक कोच श्री शशि रमन एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जबलपुर में हुई अस्मिता लीग का आयोजन
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42








