जबलपुर,
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आज 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिट इंडिया वूमेन्स वीक 2026 का आयोजन कलेक्टर सभागार में किया गया। जिसमें जिला पंचायत स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति श्रीमती मोनू पुष्पराज बघेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत ने की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 73 महिला
अधिकारी-कर्मचारियों को उनके समर्पण और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ये महिलाएं समाज में सशक्तिकरण और विकास की मिसाल हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत ने अपने संबोधन में समाज में
महिलाओं के बहुमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला और कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में मजबूती से आगे बढ़ रही हैं। मुख्य अतिथि श्रीमती मोनू पुष्पराज बघेल ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वतंत्रता के माध्यम से महिलाएं न केवल खुद मजबूत होंगी, बल्कि समाज को भी नई दिशा देंगी। कार्यक्रम में विभागीय सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और इसने महिलाओं की उपलब्धियों को सराहने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने का एक शानदार मंच प्रदान किया। फिट
इंडिया वूमेन्स वीक के तहत यह आयोजन महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पूरे जिले में सकारात्मक संदेश दे रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42











