Home इंदौर अपूर्ण निर्माण कार्यों को पूरा कर, दें पूर्णता प्रमाण पत्र- कलेक्‍टर...

अपूर्ण निर्माण कार्यों को पूरा कर, दें पूर्णता प्रमाण पत्र- कलेक्‍टर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने की डीएमएफ से स्‍वीकृत कार्यों की समीक्षा

10
0

कटनी   कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा के ‌दौरान कलेक्टर ने अपूर्ण कार्यों को समय-सीमा में शीघ्र पूरा कर संबंधित निर्माण एजेंसियों को कार्य का पूर्णता प्रमाण पत्र  जारी करने की हिदायत दी।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभागवार प्रगतिरत कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

          बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरसिमरनप्रीत कौर, आयुक्त नगर पालिक निगम तपस्या परिहार, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री धनश्री जैन तथा जिला परियोजना समन्वयक श्री प्रेमनारायण तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

          समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिला खनिज प्रतिष्ठान अंतर्गत कुल 253 कार्य स्वीकृत हैं, जिनमें से 92 कार्य वर्तमान में प्रगतिरत हैं। कलेक्टर श्री तिवारी ने प्रत्येक प्रगतिरत कार्य की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

          कलेक्टर श्री तिवारी ने निर्देश दिए कि जिन कार्यों में अतिक्रमण की समस्या है, वहां तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए। साथ ही जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनके कार्य पूर्णता प्रमाणपत्र शीघ्र जारी किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जो कार्य कई वर्षों से अपूर्ण पड़े हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए।

प्रगतिरत कार्य

          जिला खनिज प्रतिष्‍ठान मद से ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा 46, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग द्वारा 22, लोक निर्माण विभाग द्वारा 1, जल संसाधन विभाग द्वारा 5 तथा नगर निगम, जिला शिक्षा केन्‍द्र, मध्‍यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम भोपाल, शासकीय महाविद्यालय‍ विजयराघवगढ, जनभागीदारी समित, शासकीय महाविद्यालय बरही, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी सहकारी दुग्ध समिति सांची, नगर परिषद बरही, और परियोजना क्रियान्‍वयन ईकाई कटनी के अंतर्गत 1-1 निर्माण कार्य प्रगतिरत है। जबकि अन्‍य विभागों में 10 कार्य निर्माणाधीन है। इस प्रकार जिला खनिज प्रतिष्‍ठान मद के अंतर्गत जिले में समीक्षा के दौरान 92 निर्माण कार्य प्रगतिरत पाये गये। इन्‍हें शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश कलेक्‍टर श्री तिवारी द्वारा दिये गये।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here