Home इंदौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण अभियान जारी सर्वाइकल कैंसर से बचाव के...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण अभियान जारी सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाया गया निशुल्क टीका

20
0

कटनी/बहोरीबंद तहसील मुख्यालय क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 14 से 15 वर्ष 3 मा आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं के लिए हब एच पीबी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है अभियान के अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहोरीबंद में 16 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद में 10 किशोरियों का टीकाकरण किया गया कार्यक्रम के दौरान बीएमओ डॉक्टर आनंद अहिरवार ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर रोग है और भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर की प्रमुख कारणो मे शामिल है उन्होंने बताया कि एचपीवी एसपीबी टीके की एक सिंगल डोज से इसके कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है इसलिए सभी पात्र किसोरी बालिकाओं को यह टीका अवश्य लगवाना चाहिए इस अवसर पर परामर्शदाता अरविंद कुमार बैरागी ने किशोरियों और उनके अभिभावकों को जानकारी देते हुए बताया कि सर्वाइकल कैंसर मुख्य रूप से एचपीवी वायरस के संक्रमण के कारण होता है उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए यह टीकाकरण निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है और समय पर टीकाकरण करने की भविष्य में इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है कार्यक्रम के दौरान सुपरवाइजर रविंदर गर्ग मनीष जैन ने भी किशोरियों और अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई टीकाकरण अभियान एएनएम रीता गुप्ता संगीता सिंह राजपूत अनिलोक ठाकुर आशा कार्यकर्ताओं की सहयोग से संपन्न हुआ अंत में बीएमओ डॉक्टर आनंद अहिरवार ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वह अपनी 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की बेटियों को एचपीवी टीका अवश्य लगवाएं ताकि कोई भी बालिका इस महत्वपूर्ण टीकाकरण से वंचित न रह सके


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here