कटनी/प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए बहोरीबंद में सोलर पंप योजना को लेकर किसान असमंजस में हैं। बहोरीबंद विकासखंड क्षेत्र में किसानों द्वारा बड़ी संख्या में आवेदन किए गए थे। किसानों को अपने खेतों में सोलर पंप लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, लेकिन अंश राशि को लेकर असमंजस की स्थिति के कारण योजना की क्रियान्विति प्रभावित नजर आ रही है।
कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड क्षेत्र के 314 किसानों ने सोलर पंप लगाने के लिए आवेदन किए थे। इनमें से 252 किसानों ने योजना के तहत पंप उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित अंश राशि जमा कर दी है, जबकि शेष 62 किसानों ने अभी तक राशि जमा नहीं की है।
योजना के तहत एचपी मोटर पंप के लिए 41,537 रुपये की राशि जमा कराई गई है। किसानों को मात्र 10 प्रतिशत अंश राशि जमा करनी होती है। 3 एचपी, 5 एचपी और 7.5 एचपी के सोलर पंप उपलब्ध कराए जाने हैं। पहले इसे केवल 5 प्रतिशत अंश राशि जमा कराने की बात कही गई थी, लेकिन अब 10 प्रतिशत राशि जमा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
कई किसान अपने आवेदन को लेकर असमंजस में हैं और अब तक राशि जमा नहीं कर पाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की जांच की जा रही है और किसानों को जल्द ही पंप उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
अमर सिंह धुर्वे
वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी
सोलर पंप के लिए 252 किसानों ने जमा की अंश राशि, 62 ने नहीं किया भुगतान
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42





