Home इंदौर ज़िलें के आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित हुआ विद्यारम्भ कार्यक्रम

ज़िलें के आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित हुआ विद्यारम्भ कार्यक्रम

24
0

कटनी  कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में मंगलवार को ज़िलें भर की 1713 आंगनवाड़ी केंद्रों में विद्यारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नन्हे मुन्नो को प्रदान किये गये प्रमाण पत्रपरियोजना ढीमरखेड़ा अंतर्गत मंगल भवन में परियोजना स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 5 से 6 साल की आयु के बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण करने पर ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़वारा विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संतोष दुबे, उपाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पारस पटेल, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति निधि गोहल, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति प्रतिभा पांडे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।

बच्चों और पालकों की रही सहभागिता

          आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित विद्यारम्भ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों एवं पालकों द्वारा उत्साह से साथ सहभागिता की गई। बच्चों की बाल्यावस्था शिक्षा से विद्यालयीन शिक्षा की ओर बढ़ने के इस उत्सव को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सेल्फी और रंग बिरंगी ग्रेजुएशन कैप्स के द्वारा यादगार बनाने विशेष पहल की गई।

          बच्चों को प्रदाय किये गये विद्यारम्भ प्रमाण पत्र ज़िलें भर में आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत पांच से छह वर्ष के 19 हजार 866 बच्चों को विद्यारम्भ अंतर्गत प्रमाण पत्र प्रदाय किये गये। यह प्रमाण पत्र बच्चों द्वारा बाल्यवस्था शिक्षा को पूर्ण कर विद्यालयीन शिक्षा की ओर सफलतापूर्वक अग्रसर होने के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से बच्चों को प्रदान किये गये।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here