Home इंदौर कटाए घाट नदी की जलकुम्भी सफाई का कार्य तेजी से जारी

कटाए घाट नदी की जलकुम्भी सफाई का कार्य तेजी से जारी

27
0

कटनी  निगम प्रशासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ कटनी नदी पर निर्मित कटाये घाट की सफाई से किया गया जो कि निरंतर जाती है।उपयंत्री श्री मृदुल श्रीवास्तव ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा अभियान के तहत कटाये घाट सहित नदी के किनारों से लेकर बीच धारा तक जमी गाद, जलकुंभी, कचरा एवं अवांछित पदार्थों को हटाकर कटनी नदी कटायेघाट को स्वच्छ बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं।नदी सफाई कार्य में लगे  श्रमिकों के माध्यम से नदी के पूरे फैलाव क्षेत्र में जलकुम्भी की साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है यह कार्य अभियान के दौरान निरंतर संचालित रहेगा जिससे अधिक से अधिक क्षेत्रफल में जलीय पारिस्थितिकी तंत्र (ecosystem) को पुनर्जीवित किये जाने का लक्ष्य है। इससे मछलियों की संख्या, पानी की गुणवत्ता और जैव विविधता—तीनों में सुधार होता है । निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदी में कचरा न डालें और जल स्रोतों के संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here