Home इंदौर पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, निर्बाध आपूर्ति जारी: प्रशासन सतर्क

पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, निर्बाध आपूर्ति जारी: प्रशासन सतर्क

24
0

कटनी  – जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है तथा डिपो से नियमित रूप से आपूर्ति जारी है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।  कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर बुधवार को जिलेभर में एसडीएम एवं खाद्य अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था एवं प्रति लीटर दरों की भी जानकारी ली गई।

एसडीएम बहोरीबंद श्री राकेश चौरसिया ने क्षेत्र के श्याम फिलिंग स्टेशन, सोना पन्ना फिलिंग स्टेशन तथा सत्यसांई भारत गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। यहां पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता पाई गई। इसी क्रम में एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी ने बस स्टैंड के समीप स्थित प्रकाश फिलिंग स्टेशन का निरीक्षण कर स्टॉक एवं दरों की जानकारी प्राप्त की।

          कलेक्टर श्री तिवारी ने विजयराघवगढ़ एवं ढीमरखेड़ा के एसडीएम को भी अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों एवं गैस एजेंसियों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और भविष्य में भी इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here