Home इंदौर अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध हुई जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई कलेक्‍टर...

अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध हुई जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर शासकीय भूमि हुई अतिक्रमण मुक्‍त भू-माफिया के रसूख पर चली जेसीबी और पोकलेन मशीन, अतिक्रमण हुआ जमींदोज

21
0

कटनी  – शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के कलेक्‍टर न्यायालय द्वारा पारित आदेश के पालन में मंगलवार और बुधवार को दो दिनों तक राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम खिरहनी पटवारी हल्‍का नं. 28 स्थित रपटा नाला की शासकीय भूमि पर कब्जा कर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी और पोकलेन मशीन चलाकर अतिक्रमण को नेस्‍तनाबूद कर दिया गया।कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आदेश में एसडीएम कटनी को रपटा नाला के अवैध अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया था। इसी के पालन में अधिकारियों के दल ने पहुंच कर अवैध कब्जा कर बनवाई गई बाउंड्री वॉल के निर्माण को जमींदोज कर दिया।राजस्‍व निरीक्षक मंडल मुड़वारा 1 तहसील कटनी नगर स्थित खसरा नंबर 442 में नाले पर प्रवीण कुमार बजाज द्वारा नाले पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। अधिकारियों द्वारा यह कार्यवाही कलेक्‍टर न्‍यायालय द्वारा पारित आदेश के परिपालन में की गई है।अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान तहसीलदार कटनी अजीत तिवारी, नायब तहसीलदार संदीप सिंह, नायब तहसीलदरार साक्षी शुक्‍ला, नायब तहसीलदार अवंतिका तिवारी एवं पटवारी व राजस्‍व निरीक्षक के अलावा नगर निगम के अतिक्रमण दल प्रभारी मानवेन्‍द्र सिंह बघेल, अतिक्रमण दस्‍ता के सदस्‍य और पुलिस थाना एनकेजे के थाना प्रभारी श्री राजपूत एवं पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here