कटनी – जिले की समस्त ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर, समृद्ध,आर्थिक रूप से सक्षम और सशक्त बनाने जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर ग्राम पंचायतों द्वारा मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 में निहित प्रावधानों के अनुसार जल कर, स्वच्छता कर,सम्पत्ति कर,भवन अनुज्ञा एवं अन्य करों की वसूली तेजी से की जा रही है। इससे न केवल ग्राम पंचायतें आर्थिक रूप से सशक्त होंगी बल्कि आय में वृद्धि होने से जन सुविधाओं में इजाफा होगा। जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रदीप सिंह बताते हैं कि विगत वर्ष 2025-26 में जनपद क्षेत्र की 59 ग्राम पंचायतों द्वारा सभी प्रकार के कर मिलाकर 40,11,628 रुपयों की वसूली की गई है। वही 73,36 308 रूपयों की वसूली होना शेष है। जनपद पंचायत के सीईओ श्री सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों द्वारा 23,94,398 रुपए जलकर , 53,520 स्वच्छता कर, 3,09,510 रुपए संपत्ति कर, 592,410 रुपए भवन अनुज्ञा एवं अन्य करों से 6,56,950 रुपयों की कर वसूली की जा चुकी है एवं बकाया वसूली योग्य राशि को वसूल करने हेतु ग्राम पंचायतों को तत्परता पूर्वक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्राम वासियों से अपील की है कि ग्रामीण जन अपने ग्राम के चौमुखी विकास के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर नियमित रूप से आरोपित करों का भुगतान कर आधिकारिक रसीद प्राप्त करें। ऐसा करके आप ग्राम के विकास के सहभागी बने। जनपद सीईओ कटनी ने यह भी कहा है कि यथाशीघ्र बकाया कर वसूली हेतु ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए विशेष अभियान चलाया जाएगा,ताकि बकाया कर वसूली की जा सके।
ग्राम पंचायतें हो रही आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर,जन सुविधाओं में होगी बढ़ोत्तरी जनपद कटनी की 59 ग्राम पंचायतों ने गत वित्तीय सत्र में 40 लाख से अधिक कर वसूला
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42










