Home इंदौर जर्जर भवन, शौचालय एवं बाउंड्रीवाल को करें तुरंत डिस्मेंटल- कलेक्‍टर श्री तिवारी...

जर्जर भवन, शौचालय एवं बाउंड्रीवाल को करें तुरंत डिस्मेंटल- कलेक्‍टर श्री तिवारी प्राचार्यों को अपार आईडी एवं आधार अपडेशन पूरा करने किया गया निर्देशित कलेक्टर श्री तिवारी की अध्‍यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

20
0

कटनी – निर्माणाधीन सभी स्कूल भवनों एवं शौचालय को समय-सीमा में पूर्ण करें। जर्जर भवन शौचालय एवं बाउंड्रीवाल को तुरंत डिस्मेंटल करें। कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने यह निर्देश गुरूवार को आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिये। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर भी मौजूद रहीं।बैठक में डाइट कटनी द्वारा जिले की अकादमिक स्थिति के संबंध में प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रस्तुतीकरण में अकादमिक चुनौतियो एवं उनके समाधान पर गहन चर्चा की गई। कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देशानुसार कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ई-शिक्षा मटेरियल क्यूआर कोड के रूप में सभी विद्यालयों, पालकों एवं विद्यार्थियों के उपयोग के लिए जारी किया गया तथा सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा बीआरसी को ई-मटेरियल प्रत्येक शाला को उपलब्ध कराने के साथ-साथ उपयोग करने हेतु निर्देश दिए गए। शिक्षक विहीन शालायें एवं स्मार्ट बोर्ड वाली शालाएं इससे विशेष रूप से लाभान्वित होंगी तथा शिक्षक भी प्रभावी पाठ्य योजना तैयार कर सकेंगे।बैठक के दौरान जिले में माध्यमिक स्तर तक अपने विद्यालयों में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने हेतु डाइट कटनी एवं पीपल समूह द्वारा तैयार उत्प्रेरणा बुकलेट का प्रकाशन भी किया गया। शासकीय विद्यालयों में कक्षा 1, कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में लक्ष्य अनुसार प्रवेश, शत-प्रतिशत कक्षोन्नति, एमबीयू पेंडेंसी शालावार निकालकर आधार केंपों या नजदीकी केंद्र से अपडेशन व नवीन आधार के लिए आधार केंपों मे बच्चों की उपस्थिति माह अप्रैल के अंत तक करने का लक्ष्य दिया गया। प्रतिमाह 150 प्रतिशत से अधिक मेंटरिंग, शालाओं व आधार केंपों मे अधिकतम बच्चों की उपस्थिति के निर्देश दिए गए।समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कौर ने सभी प्राचार्यों को अपार आईडी एवं आधार अपडेशन को तुरंत सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश अग्रहरी, डीपीसी प्रेम नारायण तिवारी, डाइट प्राचार्य एमपी डुंगडुंग, अभय जैन एडीपीसी, वरिष्ठ व्याख्याता राजेन्द्र असाटी, सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं बीआरसीसी तथा सभी संकुल प्राचार्य, सहायक यंत्री और उपयंत्री तथा जिला प्रोग्रामर सुमंत ताम्रकार उपस्थित रहें।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here