Home इंदौर जल गंगा संवर्धन अभियान :- दीवार लेखन से किया जा रहा...

जल गंगा संवर्धन अभियान :- दीवार लेखन से किया जा रहा पानी की हर बूंद को सहेजने जागरूक

22
0

जबलपुर,
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आव्हान पर प्रदेश भर में संचालित किये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्र में दीवारों स्लोगन लिखकर ग्रामवासियों को पानी की हर बूंद सहेजने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जन अभियान परिषद की स्थानीय इकाइयों द्वारा जल ही जीवन है के सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को जल स्त्रोतों के पुनरुद्धार के कार्य में सहभागी बनने के लिये प्रेरित करने ये स्लोगन गांव के मुख्य मार्गों, ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थानों और तालाबों के किनारे दीवारों पर लिखे जा रहे हैं, ताकि ये लोगों को आसानी से दिखाई दे सकें। जल है तो कल है;पानी की एक-एक बूंद कीमती है;पानी की रक्षा-भविष्य की सुरक्षापानी की हर बूंद में बसा है जीवन का सार;आज बूंद-बूंद जल बचाएंगे तो कल बेहतर जीवन पायेंगेजल है अनमोल इसका नहीं है कोई मोलजैसे सहज और सरल भाषा में लिखे गये ये स्लोगन ग्रामीणों का ध्यान बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं तथा जिम्मेदारी का भाव जागृत कर उन्हें रिचार्ज पिट बनाने, कूपों के जीर्णोद्धार और तालाबों की साफ-सफाई में सहयोग करने के लिए जागरूक कर रहे है। दीवार लेखन के इस अभियान में जन अभियान परिषद की स्थानीय इकाइयों के साथ-साथ छात्रों और
आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी है, जो दीवारों पर पेंटिंग के जरिए जल संरक्षण की अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here