Home इंदौर सोलर सूर्य रथ को महापौर ने दिखाई हरी झंडी सूर्य घर योजना...

सोलर सूर्य रथ को महापौर ने दिखाई हरी झंडी सूर्य घर योजना के प्रचार हेतु शहर भर में घूमेगा रथ

13
0

जबलपुर,प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से
एनएसईएफआई द्वारा बुधवार को सिटी एक्सीलेरेटर प्रोग्राम (सीएपी) के अंतर्गत “सोलर सूर्य रथ” के फ्लैग-
ऑफ कार्यक्रम का आयोजन शक्ति भवन में किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू,
द्वारा सोलर सूर्य रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर एनएसईएफआई के प्रतिनिधि श्री शशि एवं श्री प्रसून, मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण
कंपनी लिमिटेड से नोडल अधिकारी श्रीमती सुनंदा यादव, सहायक अभियंता प्रशांत चौबे, कनिष्ठ अभियंता
श्रीमती शिल्पी नावेल तथा इदम् कंपनी के प्रतिनिधि अभिषेक दलाल एवं निखिल उपस्थित रहे।
सोलर सूर्य रथ 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक अधारताल, नेपियर टाउन, रांझी, बिलहरी, विजयनगर एवं
तिलवारा जैसे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। इस दौरान आम नागरिकों को प्रधानमंत्री सूर्य घर

मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी तथा योजना का अधिकाधिक लाभ लेने हेतु
प्रेरित किया जायेगा।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here