Home इंदौर मुख्यमंत्री डॉ यादव का डुमना एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ यादव का डुमना एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

18
0

जबलपुर,
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज सोमवार की दोपहर डुमना विमानतल पहुँचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री का दोपहर करीब 1.37 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा ट्रांजिट विजिट पर डुमना विमानतल आगमन हुआ और दोपहर 1.44 बजे हेलीकॉप्‍टर से अमरकंटक के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री डॉ यादव अमरकंटक से लगभग शाम 6.30 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका राज्‍यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मिक, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोटिया, नगर भाजना अध्‍यक्ष श्री रत्‍नेश सोनकर, ग्रामीण अध्‍यक्ष श्री राजकुमार पटेल, भाजपा प्रदेश कोषाध्‍यक्ष श्री अखिलेश जैन, श्री सुभाष रानू तिवारी आदि गणमान्‍य नागरिकों द्वारा पुष्‍पगुच्‍छ देकर स्‍वागत किया गया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव शाम 7.09 बजे वायुयान से भोपाल के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here