जबलपुर,
भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत स्व-गणना प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने के लिए सभी शासकीय विभागों, अधीनस्थ कार्यालयों, अन्य संगठनों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है। जनगणना-2027 का प्रथम चरण 16 अप्रैल से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल तक चलेगा। इस अवधि में अधिक से अधिक लोगों को स्व- गणना करने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में भी 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 15 दिवस की अवधि में स्व- गणना की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं आम जन से इस अवधि के दौरान स्वयं पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करने की अपील की गई है तथा अपने परिवार के सदस्यों का विवरण भी सुनिश्चित रूप से भरने कहा गया है। स्व-गणना के लिए भारत सरकार द्वारा विशेष ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध कराया गया है, जिसका लिंhttps://se.census.gov.in है। इस ऐतिहासिक चरण में 16 से 30 अप्रैल के बीच नागरिक ‘स्व-गणना’ प्रक्रिया के माध्यम से अपने परिवार और घर की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना एक नया सुविधाजनक विकल्प है। यह परिवार के किसी भी उत्तरदाता को सुरक्षित वेब पोर्टल का उपयोग करते हुए अपने घर अथवा कार्यालय या अन्य किसी स्थान से ऑनलाइन अपने परिवार की जानकारी स्वयं भरने की सुविधा प्रदान करता है। स्व-गणना के तहत आपको ऑनलाइन फार्म भरकर एक विशिष्ट आईडी जनरेट करना होता है, जिसे बाद में आने वाले जनगणना कर्मचारी को दिखाना होता है, जिससे डेटा सत्यापन आसान हो जाएगा। यह पोर्टल 16 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होगा, ताकि लोग अपनी मातृभाषा में जानकारी साझा कर सकें। इस प्रक्रिया में मुख्य रूप से दो श्रेणियों में डेटा एकत्र किया जाएगा। मकान सूचीकरण के तहत घर के स्वामित्व, निर्माण सामग्री और उपलब्ध सुविधाओं का विवरण होगा तथा जनसंख्या विवरण के तहत परिवार के सदस्यों के नाम, उनकी आयु, शिक्षा और व्यवसाय की जानकारी शामिल होगी। नागरिकों से अपील की गई है कि स्व-गणना के दौरान सही उत्तर देना धारा 8 के तहत अनिवार्य है। स्वगणना में सभी प्रश्नों का सही उत्तर दें। अंतिम सबमिशन से पहले, स्वगणना के माध्यम से दर्ज आंकड़ों की पर्यवेक्षकों द्वारा फील्ड विजिट के दौरान जांच की जाएगी।
जनगणना-2027: 16 से 30 अप्रैल तक चलेगा जनगणना का प्रथम चरण आम जन से प्रथम चरण में स्व-गणना करने की अपील
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42







