Home इंदौर मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार: जबलपुर के नवाचार को मिली बड़ी पहचान

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार: जबलपुर के नवाचार को मिली बड़ी पहचान

17
0

जबलपुर,
मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए नवाचार के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है, जिसमें संस्कारधानी जबलपुर ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। इस गौरवशाली सूची में जबलपुर के नवाचारनवीनीकृत राजस्व अभिलेखागार एवं डिजिटल रिकॉर्ड लोकेशन प्रणाली को विशेष रूप से चुना गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए जबलपुर के तत्कालीन कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिवाली सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिवांगी जोशी और अधीक्षक श्रीमती विनीता झारिया को शासन द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जा रहा है। इस नवाचार को नागरिक सेवा प्रदाय, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन की श्रेणी मेंउत्कृष्ट माना गया है, जिसके लिए पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा जारी इस आदेश के तहत प्रदेश भर के कुल 9 नवाचारों को चयनित किया गया है, जिसके लिए कुल 9 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। पुरस्कारों का वितरण सिविल सर्विस डे के अवसर पर नरोन्हा प्रशासन अकादमी, भोपाल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में किया जाएगा। जबलपुर के अलावा आठ अन्‍य जिलों द्वारा भी नागरिक सेवा प्रदाय, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन में नवाचार किये हैं। जिसमें गैर वन भूमि एवं जंगल से दूरी के प्रमाण पत्र ऑनलाईन जारी
करने के लिए सॉफ्टवेयर का विकास, सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्‍त बनाने के लिए पुलिस चौपाल
अभियान, बजट साहित्‍य के साथ नवाचार के रूप में वित्‍त विभाग द्वारा मेरा बजट पुस्तिका का प्रकाशन, विभिन्‍न रोचक सहायक अधिगम सामग्री के माध्‍यम से शिक्षण कार्य, शक्ति दीदी योजना अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को रोजगार दिलाने का कार्य, श्रम संबंधी अर्द्धन्‍यायिक प्रकरणों के निराकरण के लिए लेबर केसेस मैनेजमेंट सिस्‍टम पोर्टल का निर्माण, सुपर-100 योजना  अंतर्गत जेईई एवं नीट परीक्षाओं में विद्यार्थियों का वृहद स्‍तर पर चयन तथा मातृ मृत्‍यु एवं शिशु मृत्‍यु को कम करने के संबंध में परिणाम मूलक कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार नियम
2022 के अनुसार, यह पुरस्कार राशि संबंधित टीम के सदस्यों में समान रूप से वितरित की जाएगी।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here