जबलपुर,
मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए नवाचार के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है, जिसमें संस्कारधानी जबलपुर ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। इस गौरवशाली सूची में जबलपुर के नवाचारनवीनीकृत राजस्व अभिलेखागार एवं डिजिटल रिकॉर्ड लोकेशन प्रणाली को विशेष रूप से चुना गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए जबलपुर के तत्कालीन कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिवाली सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिवांगी जोशी और अधीक्षक श्रीमती विनीता झारिया को शासन द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जा रहा है। इस नवाचार को नागरिक सेवा प्रदाय, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन की श्रेणी मेंउत्कृष्ट माना गया है, जिसके लिए पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा जारी इस आदेश के तहत प्रदेश भर के कुल 9 नवाचारों को चयनित किया गया है, जिसके लिए कुल 9 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। पुरस्कारों का वितरण सिविल सर्विस डे के अवसर पर नरोन्हा प्रशासन अकादमी, भोपाल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में किया जाएगा। जबलपुर के अलावा आठ अन्य जिलों द्वारा भी नागरिक सेवा प्रदाय, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन में नवाचार किये हैं। जिसमें गैर वन भूमि एवं जंगल से दूरी के प्रमाण पत्र ऑनलाईन जारी
करने के लिए सॉफ्टवेयर का विकास, सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने के लिए पुलिस चौपाल
अभियान, बजट साहित्य के साथ नवाचार के रूप में वित्त विभाग द्वारा मेरा बजट पुस्तिका का प्रकाशन, विभिन्न रोचक सहायक अधिगम सामग्री के माध्यम से शिक्षण कार्य, शक्ति दीदी योजना अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को रोजगार दिलाने का कार्य, श्रम संबंधी अर्द्धन्यायिक प्रकरणों के निराकरण के लिए लेबर केसेस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल का निर्माण, सुपर-100 योजना अंतर्गत जेईई एवं नीट परीक्षाओं में विद्यार्थियों का वृहद स्तर पर चयन तथा मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु को कम करने के संबंध में परिणाम मूलक कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार नियम
2022 के अनुसार, यह पुरस्कार राशि संबंधित टीम के सदस्यों में समान रूप से वितरित की जाएगी।
मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार: जबलपुर के नवाचार को मिली बड़ी पहचान
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42







