Home इंदौर मुख्यमंत्री डॉ यादव का डुमना एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ यादव का डुमना एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

7
0

जबलपुर,
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज रात जबलपुर आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव रात लगभग 10.45 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय
प्रभात पांडे के साथ डुमना एयरपोर्ट पहुँचे।
डुमना एयरपोर्ट पर सांसद श्री आशीष दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया,
नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष श्री
राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक श्री नीलेश अवस्थी सहित गणमान्य लोगों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत
किया।
पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, उप पुलिस महानिरीक्षक अतुल सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, नगर
निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार भी इस अवसर पर डुमना एयरपोर्ट पर मौजूद थे।
मुख्यमंत्री डॉ यादव जबलपुर में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार 28 अप्रैल की सुबह जबलपुर से
हेलीकॉप्टर द्वारा बालाघाट जिले के सूपखार प्रस्थान करेंगे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here