Home इंदौर स्वच्छता बुलेटिन – स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 दैनिक सफाई व्यवस्था...

स्वच्छता बुलेटिन – स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 दैनिक सफाई व्यवस्था एवं जनभागीदारी से स्वच्छता की ओर बढ़ता शहर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सर्वेक्षण के मापदंडों के अनुरूप सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के प्रयास अनवरत जारी

3
0

कटनी —  स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में कटनी नगर को शिखर की पहचान दिलाने हेतु निगम प्रशासन द्वारा दैनिक सफाई व्यवस्था के साथ विभिन्न जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाकर नगर में स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप देने के प्रयास किये जा रहे है। निगम प्रशासन द्वारा निरंतर दो शिफ्ट की दैनिक गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत सोमवार को भी शहर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता से जुड़े नवाचार, प्रशिक्षण एवं जनसंवाद की गतिविधियां प्रभावी रूप से संचालित की जाकर सुचारू सफाई व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे है।

स्वच्छता गतिविधियां

निगम प्रशासन द्वारा रात्रिकालीन एवं प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था के माध्यम से नगर के विभिन्न मुख्य मार्गो एवं बाजार क्षेत्रों झंडा बाजार, गोल बाजार, कपड़ा बजार, मिशन चैक से सुभाष चैक, बरही रोड, गर्ग चैराहा, नई बस्ती, घंटाघर मार्ग, जगन्नाथ चैक से पन्ना मोड़, बरगवां मुख्य मार्ग, हाउसिंग बोर्ड, माधवनगर के विभिन्न मार्गो सहित रोड के डिवाइडर की सफाई कार्य कराया गया। इसके अतिरिक्त नदीपार मुक्तिधाम, शिवाजी वार्ड नदीघाट, प्रधानमंत्री आवास योजना मल्टी परिसर, खिरहनी फाटक अंडर ब्रिज, स्टेशन रोड बस स्टैंड परिसर, सहित नगर के विभिन्न वार्डो के मुख्य एवं अन्य मार्गो सहित निर्धारित बीट अनुसार नाले एवं नालियों की सफाई का कार्य कराया गया।

तीन वार्डो में चली फागिंग मशीन

नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निगम प्रशासन द्वारा निरंतर ही वार्ड स्तरीय फागिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार रात्रि नगर के तीन वार्डो पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, बाबू जगजीवन राम वार्ड तथा शिवाजी वार्ड की विभिन्न गलियों में ई- रिक्शा में फागिंग मशीन के माध्यम से रासायनिक धुएं का छिड़काव कार्य किया गया।

डोर टू डोर कचरा कलेक्शन एवं सेग्रीगेशन

सुचारू सफाई व्यवस्था हेतु निगम प्रशासन के कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से नगर के विभिन्न वार्डों के भवनों एवं दुकानों से डोर टू कचरे का संग्रहण कार्य किया गया। इस दौरान नागरिकों को सूखा एवं गीला कचरा दो अलग- अलग डस्टबिन में रखने तथा निगम के कचरा संग्रहण वाहनों में अलग -अलग ही देने की अपील की गई।

प्रमुख स्वच्छता जन जागरूकता गतिविधियां

स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर वार्ड स्तर पर फीडबैक अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत सोमवार को बस स्टैंड शौचालय, कटाए घाट सुरम्य पार्क सहित नगर के अन्य स्थानों में नागरिकों ने स्वच्छता के संबंध में फीडबैक लिया गया। वहीं नगर के चांडक हॉस्पिटल, ओम शांति हॉस्पिटल से स्वच्छता रैंकिंग फार्म प्राप्त करने के साथ ही स्कूलों का विजिट किया गया। इसके अलावा निगम प्रशासन के माध्यम से शौचालय परिसर में शौचालय परिचारकों के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित करने के साथ ही साफ-सफाई, डिसइन्फेक्शन, जल प्रबंधन एवं सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करने की प्रक्रियाओं पर व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त स्कूल में विद्यार्थियों के लिए इको ब्रिक्स विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को प्लास्टिक के पुनः उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के व्यावहारिक उपाय सिखाए जा रहे है। वहीं स्वच्छता चौपाल के माध्यम से आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें कचरा न फैलाने, स्वच्छता बनाए रखने और शहर को सुंदर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

स्वच्छता संदेश

नगर निगम प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि कटनी को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श शहर बनाने में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह हमारी दैनिक आदत होनी चाहिए। घर से निकलने वाला कचरा सही तरीके से अलग करें, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here