कटनी – सागर जिले के थाना देवरी क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर 40 वर्षीय महिला को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। इस मानवीय पहल से महिला को शीघ्र चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।27 अप्रैल को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना देवरी क्षेत्र अंतर्गत पृथ्वी वार्ड में एक महिला का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया है। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही देवरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112एफआरव्ही वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ सैनिक श्री अनिल एवं पायलट श्री भैयालाल काछी ने पाया कि 40 वर्षीय महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।चिकित्सा वाहन उपलब्ध न होने एवं अन्य कोई साधन न होने की स्थिति में परिवार ने डायल-112 को कॉल किया। डायल-112 जवानों ने तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महिला को परिजनों के साथ एफआरव्ही वाहन से तत्काल शासकीय चिकित्सालय, देवरी पहुँचाया।डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से महिला को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकी। डायल-112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में आमजन की सहायता हेतु सदैव सजग, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।
सागर के डायल-112हीरोज अचानक बीमार हुई महिला को त्वरित सहायता कर पहुँचाया अस्पताल
1
/
42
बगरौड़ में श्रीमद् भागवत कथा का भक्ति में आयोजन
50% विकलांग प्रमाण पत्र के लिए जिला अस्पताल कटनी सिविल सर्जन के चक्कर काट रहा है हितग्राही
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
1
/
42











