Home इंदौर *पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक मंगलवार, 4 अगस्त को*...

*पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक मंगलवार, 4 अगस्त को* *जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर करेंगी अध्यक्षता*

37
0
कटनी – पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर की अध्यक्षता में मंगलवार, 4 अगस्त को दोपहर बाद 3 बजे से आयोजित की गई है। आयोजित बैठक में महिला एवं बाल विकास, श्रम, विद्युत,विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण), मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम (एमडीएम), मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायत निर्माण 15वां वित्त, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), विधि शाखा एवं सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के संतुष्टि पूर्ण निराकरण की बिंदुवार समीक्षा की जाएगी। 
जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने अधीक्षण अभियंता मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कटनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला श्रम अधिकारी, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग एवं समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्धारित एजेंडा के अनुसार अद्यतन जानकारी के साथ नियत समय एवं स्थान पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के समस्त शाखा प्रभारी अधिकारी, सभी सीडीपीओ, समस्त जनपद शिक्षा केंद्रों के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, समस्त सहायक यंत्री, उपयंत्री, एपीओ, एएओ मनरेगा, विकासखंड समन्वयक पीएमएवाय और एसबीएम तथा एनआरएलएम की ब्लॉक मैनेजर को वांछित जानकारी सहित उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here