Home Uncategorized प्रचार रथ से दी जायेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी किसानों...

प्रचार रथ से दी जायेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी किसानों को फसल बीमा कराने प्रेरित किया जाएगा

35
0

जबलपुर, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और किसानों को खरीफ की फसलों का बीमा कराने प्रेरित करने के उद्देश्य से जिले भर में प्रचार रथ चलाया जायेगा। प्रचार रथ को कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सहायक संचालक कृषि रवि कुमार आम्रवंशी एवं श्रीमती स्मिता पटेल इस अवसर पर मौजूद थे। प्रचार रथ 17 अगस्त तक जिले के सातों विकासखंडों में भ्रमण कर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में जागरूक करते हुये योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक कृषकों को फसल बीमा कराने हेतु प्रेरित करेगा। प्रचार रथ के साथ बीमा कम्पनी के तहसील प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे जो की किसानों को फसल बीमा से संबधित जानकरी प्रदान करेंगे। ज्ञात हो कि अल नीनो प्रभाव के कारण प्रतिकूल मौसम की स्थिति निर्मित होने की संभावना को देखते हुये अधिक से अधिक संख्या में ऋणी एवं अऋणी कृषकों का फसल बीमा कराने शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमाकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी
गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here