Home इंदौर बच्चों के हृदय रोग की निःशुल्क जांच शिविर 7 को

बच्चों के हृदय रोग की निःशुल्क जांच शिविर 7 को

31
0

जबलपुर, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अस्पताल में शुक्रवार 7 अगस्त को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक श्री सत्य साईं संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल, नवा रायपुर (छत्तीसगढ़) के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 0 से 18 वर्ष आयु तक के बच्चों के हृदय रोगों की निःशुल्क जांच की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी ने बताया कि शिविर में जन्मजात एवं अन्य हृदय संबंधी रोगों से पीड़ित बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया जाएगा। जांच के उपरांत
आवश्यकता होने पर पात्र बच्चों का उपचार एवं हृदय शल्य चिकित्सा भी श्री सत्य साई संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल द्वारा पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
डॉ कोठारी ने जिले के सभी शासकीय एवं निजी अस्पतालों, बाल रोग विशेषज्ञों, चिकित्सा अधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि अपने क्षेत्र के ऐसे बच्चों, जिन्हें वास्तव में हृदय रोग है अथवा हृदय रोग की आशंका है, उन्हें शिविर में भेजकर निःशुल्क जांच एवं उपचार का लाभ दिलाएं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि शिविर में केवल उन्हीं बच्चों को भेजा जाए, जिन्हें वास्तव में हृदय संबंधी बीमारी है अथवा चिकित्सकीय रूप से हृदय रोग की आशंका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here