जबलपुर,राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार जिले में रिक्त बीएसी एवं जनशिक्षकों के पदों के लिए आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में काउंसलिंग आयोजित की गई। जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र योगेश शर्मा ने बताया कि जिले में बीएसी एवं जनशिक्षकों के कुल 66 रिक्त पदों के लिए 65 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें बीएसी के 26 रिक्त पदों के विरुद्ध काउंसलिंग के माध्यम से 15 पात्र शिक्षकों ने रिक्त पदों का चयन किया। इसी प्रकार जनशिक्षकों के 40 रिक्त पदों के लिए काउंसलिंग के माध्यम से 17 पात्र शिक्षकों ने रिक्त स्थानों का चयन किया। इस प्रकार कुल 66 रिक्त पदों में से 32 पात्र शिक्षकों ने बीएसी एवं जनशिक्षकों के रिक्त पदों का चयन
किया। जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार प्रत्येक विकासखंड में विषयवार 5 बीएसी तथा प्रत्येक जनशिक्षा केंद्र में 2 जनशिक्षकों के पद निर्धारित हैं। इन पदों के लिए उच्च श्रेणी शिक्षक या माध्यमिक शिक्षक होना, आयु 52 वर्ष से अधिक न होना तथा संबंधित शिक्षक के विरुद्ध विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण अथवा लंबे समय तक अनुपस्थित रहने की शिकायत नहीं होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि शेष रिक्त पदों के लिए पात्र शिक्षकों की पुनः काउंसलिंग कराई
जाएगी, जिसकी सूचना पृथक से दी जाएगी।


